हल्द्वानी: आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में प्रवेश को ट्रायल 25 अप्रैल से
हल्द्वानी, अमृत विचार। आवासीय क्रीड़ा छात्रावास प्रवेश के लिए 25 एवं 26 अप्रैल को सुबह आठ बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल होंगे। जिला क्रीड़ा अधिकारी रशिका सिद्दीकी ने बताया कि फुटबॉल, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, बैडमिंटन बालक-बालिका, हॉकी बालिका, वालीबॉल बालक व क्रिकेट बालक वर्ग के ट्रायल होंगे। ट्रायल में पास होने वाले खिलाड़ियों को साक्षात्कार …
हल्द्वानी, अमृत विचार। आवासीय क्रीड़ा छात्रावास प्रवेश के लिए 25 एवं 26 अप्रैल को सुबह आठ बजे से स्पोर्ट्स स्टेडियम में ट्रायल होंगे।
जिला क्रीड़ा अधिकारी रशिका सिद्दीकी ने बताया कि फुटबॉल, बॉक्सिंग, एथलेटिक्स, बैडमिंटन बालक-बालिका, हॉकी बालिका, वालीबॉल बालक व क्रिकेट बालक वर्ग के ट्रायल होंगे। ट्रायल में पास होने वाले खिलाड़ियों को साक्षात्कार के बाद आवासीय क्रीड़ा छात्रावास में प्रवेश दिया जायेगा। जो खिलाड़ी ट्रायल में शामिल होना चाहते हैं, अपना आधार कार्ड, स्थायी निवास प्रमाण पत्र, विगत वर्ष की कक्षा का उत्तीर्ण प्रमाण पत्र की छाया प्रति साथ लेकर आयें।
