बलिया: मोमबत्ती की लौ से लगी आग, चपेट में आए मां-बेटे, जली बाइक और दुकान
बलिया। बुधवार की रात करीब आठ बजे चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के नगपुरा गांव स्थित चट्टी पर बाइक में पेट्रोल डालते समय पास जल रहे मोमबत्ती की लौ से अचानक बाइक व गुमटी की दुकान में आग लग गई। बता दें कि स्थानीय क्षेत्र के समीपवर्ती गांव नगपुरा निवासी कपूर चंद्र चट्टी के पास गुमटी में …
बलिया। बुधवार की रात करीब आठ बजे चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के नगपुरा गांव स्थित चट्टी पर बाइक में पेट्रोल डालते समय पास जल रहे मोमबत्ती की लौ से अचानक बाइक व गुमटी की दुकान में आग लग गई। बता दें कि स्थानीय क्षेत्र के समीपवर्ती गांव नगपुरा निवासी कपूर चंद्र चट्टी के पास गुमटी में जनरल स्टोर की दुकान चलाते हैं।
रात में उनके पुत्र 20 वर्षीय प्रदीप कुमार व उनकी पत्नी 55 वर्षीया राजकुमारी दुकान पर मोमबत्ती जलाकर बैठे थे। प्रदीप का बाइक दुकान के पास खड़ा था। इस दौरान प्रदीप बाइक में बोतल में रखे पेट्रोल को डाल रहा था। तभी पास में जल रहे मोमबत्ती की लौ से अचानक बाइक में आग पकड़ लिया।
आग लपटें विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग गुमटी की दुकान को भी चपेट में ले लिया। अगलगी के दौरान बाइक व गुमटी दुकान के साथ उसमें मौजूद सामान आग की भेंट चढ़ गई।
इस घटना में बाइक में पेट्रोल डालते समय प्रदीप व उसकी मां राजकुमारी आग की जद में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। आसपास के लोगों की मदद से आग को बुझाया गया। साथ ही आनन-फानन में आग में झुलसे मां-बेटे को रसड़ा सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर होने पर जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया।
पढ़ें- लखनऊ: गोमती नगर के डायग्नोस्टिक सेंटर में लगी भीषण आग, तीन दमकल की गाड़ियों ने दो घंटे में पाया काबू
