बॉक्सर माइक टायसन ने फ्लाइट में यात्री पर बरसाए दनादन मुक्के, वीडियो वायरल
नई दिल्ली। अमेरिका के पूर्व स्टार बॉक्सर माइक टायसन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें माइक फ्लाइट में सफर के दौरान एक यात्री के चेहरे पर दनादन मुक्के बरसाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फ्लाइट में टायसन एक यात्री …
नई दिल्ली। अमेरिका के पूर्व स्टार बॉक्सर माइक टायसन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें माइक फ्लाइट में सफर के दौरान एक यात्री के चेहरे पर दनादन मुक्के बरसाते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। फ्लाइट में टायसन एक यात्री के व्यवहार से परेशान होकर उसे पीटते दिखाई दिए हैं। यह मामला 20 अप्रैल का बताया जा रहा है।
BREAKING: Mike Tyson seemed to lose his cool on a #JetBlue flight on #Wednesday night.
TMZ reports states that the man assaulted was annoying #Tyson, took a selfie with him and kept trying to talk to the 55-year-old #fighter as he sat behind him.
#miketyson #News #fighting pic.twitter.com/ch9f7Mg3yI
— Chaudhary Parvez (@ChParvezAhmed) April 22, 2022
ये है पूरा मामला?
बता दें कि माइक टायसन जेटब्लू प्लेन से सेन फ्रांसिस्को से फ्लोरिडा जा रहे थे। इसी दौरान फ्लाइट में टायसन के पीछे वाली सीट पर एक शख्स बैठा था, जो बार-बार कुछ सवाल पूछ रहा था। कई बार मना करने के बावजूद वह व्यक्ति माइक टायसन से बात करने से रुका नहीं। टायसन को गुस्सा तो पहले से आ रहा था, लेकिन वे इसे दबाए बैठे दिखाई दे रहे हैं। जब वह यात्री बार-बार मना करने पर भी नहीं माना तो टायसन का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने उसके चेहरे पर दनादन मुक्कों की बरसात कर दी।
“The PENDEJO 2022” award goes to… this BABOSO right here!!!
Congratulations ? for messing with “The baddest man on the planet”, Iron Mike and getting smacked a couple times! We all know if this dumbass was “punched” with any real Mike Tyson power, he would be dead!#MikeTyson pic.twitter.com/VaKWHHm2MO
— SPICY MAMI ?? (@SpicyMami__) April 21, 2022
पहले भी टायसन को गुस्सा होते देखा गया है
टायसन ने आखिरी आधिकारिक मुकाबला जून 2005 में खेला था और इस पूर्व हैवीवेट चैम्पियन ने 1996 के बाद कोई खिताब नहीं जीता है। इससे पहले भी कई मौकों पर टायसन को गुस्सा होते देखा गया है। एक बार 1997 में एक मैच के दौरान टायसन ने गुस्से में अजीब तरह का काम किया था। उन्होंने विपक्षी बॉक्सर इवांडर हॉलीफील्ड का कान काट लिया था। माइक टायसन पर ड्रग्स लेने और रेप के आरोप भी साबित हुए हैं। इसके लिए उन्हें जेल भी जाना पड़ा।
ये भी पढ़ें : IPL 2022, MI vs CSK: धोनी की विस्फोटक पारी से चेन्नई को मिली जीत, मुंबई की लगातार सातवीं हार
