जसुपर: युवक ने फांसी लगाकर जान दी
जसपुर, अमृत विचार। एक विवाहित युवक ने अपनी पत्नी की गैरमौजूदगी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार कोतवाली अन्तर्गत ग्राम भगवंतपुर निवासी भूपेंद्र सिंह (31) पुत्र ओमकार सिंह की पत्नी कुछ दिन पहले नाराज होकर अपनी दो साल की बेटी को लेकर अपने मायके राजस्थान चली गई। तब से भूपेंद्र घर पर …
जसपुर, अमृत विचार। एक विवाहित युवक ने अपनी पत्नी की गैरमौजूदगी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार कोतवाली अन्तर्गत ग्राम भगवंतपुर निवासी भूपेंद्र सिंह (31) पुत्र ओमकार सिंह की पत्नी कुछ दिन पहले नाराज होकर अपनी दो साल की बेटी को लेकर अपने मायके राजस्थान चली गई।
तब से भूपेंद्र घर पर अकेला ही रह रहा था। उसके छोटे भाई कपिल कुमार ने बताया कि कुछ दिन से उसका बड़ा भाई नहीं दिखा, जिस पर वह उसके घर पहुंचा तो उसका कमरा अंदर से बंद मिला। खिड़की से झांक कर देखने पर भाई का शव पंखे से लटका हुआ था। उसने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी।
सूचना पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पंखे से नीचे उतार कर पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पतरामपुर पुलिस चौकी प्रभारी पीआर आगरी ने बताया कि घटना के समय का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल पायेगा।
