हल्द्वानी: राज्य के खुलेंगी एसडीआरएफ की पांच पोस्ट
हल्द्वानी, अमृत विचार। आगामी तीन मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा को देखते हुये मोरी, घनसाली, गैरसैंण और चम्पावत में स्थायी जबकि मानसून में राहत एवं बचाव कार्यों हेतु धारचूला में एसडीआरएफ की पोस्ट स्थापित की जायेगी। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में एसडीआरएफ के व्यवस्थापन की समीक्षा बैठक में कहा …
हल्द्वानी, अमृत विचार। आगामी तीन मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा को देखते हुये मोरी, घनसाली, गैरसैंण और चम्पावत में स्थायी जबकि मानसून में राहत एवं बचाव कार्यों हेतु धारचूला में एसडीआरएफ की पोस्ट स्थापित की जायेगी।
पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय में एसडीआरएफ के व्यवस्थापन की समीक्षा बैठक में कहा कि चारधाम यात्रा रूटों पर पड़ने वाले पुलिस थानों में 04 एवं चौकियों में 02 ऐसे पुलिसकर्मी तैनात होंगे, जो एसडीआरएफ से प्रशिक्षण प्राप्त हैं। डीजीपी ने आपदा मित्रों को राहत एवं बचाव कार्या का प्रशिक्षण देने के साथ ही आपदा मित्रों का जनपदवार व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के निर्देश दिये, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में सूचना तेजी से मिले और रिस्पांस टाइम अच्छा हो।
डीजीपी ने मानसून से पहले आपदा की दृष्टि से महत्पवूर्ण स्थानों को चिन्हित कर एसडीआरएफ के व्यवस्थापन का प्लान तैयार करने के निर्देश दिये। कहा कि हाई एल्टीट्यूड रेस्क्यू टीम की क्षमता को बढ़ाते हुए इसमें प्रशिक्षण प्राप्त 50 कर्मियों को ट्रेकिंग के बेस प्वाइंट्स पर तैनात किया जाए। सभी कर्मी वे हो, जो 20 हजार फीट की पर्वत श्रंखला चढ़ चुके हों। बैठक में एडीजी (एलओ) वी. मुरूगेशन, आईजी एसडीआरएफ पुष्पक ज्योति, डीआईजी एसडीआरएफ रिद्धिम अग्रवाल सहित एसडीआरएफ के अधिकारी उपस्थित रहे।
चार माह नहीं मिलेगा प्रशिक्षण
डीजीपी ने चारधाम यात्रा एवं मानसून के दृष्टिगत एसडीआरएफ द्वारा पुलिसकर्मियों को दिए जाने वाले आपदा एवं बाढ़ राहत प्रशिक्षण को माह मई, जून, जुलाई व अगस्त में संचालित न करने के निर्देश दिए हैं। अब यह प्रशिक्षण सितम्बर माह से प्रारम्भ होंगे।
