रामनगर: दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को घर से निकाला, दर-दर भटक रही पीड़िता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। एक महिला ने पति पर तीन तलाक की धमकी देने, ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप लगाने के साथ घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी को शिकायती पत्र देने के साथ ही पुलिस को भी तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई …

रामनगर, अमृत विचार। एक महिला ने पति पर तीन तलाक की धमकी देने, ससुराल वालों पर मारपीट का आरोप लगाने के साथ घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी को शिकायती पत्र देने के साथ ही पुलिस को भी तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

शुक्रवार को ग्राम शक्तिनगर पुछड़ी निवासी शईमीन ने राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष अमिता लोहनी को बताया कि उसकी शादी 11 जनवरी 2022 को ग्राम मगेवाला पतरामपुर जसपुर जिला उधमसिंह नगर निवासी इकराम के साथ हुई थी। उसका पति सऊदी अरब में काम करता है।

आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही पति और ससुराल पक्ष के लोग उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। बीते दिनों उसके पति व ससुराल वालों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट की और पति ने तीन तलाक देने की धमकी देकर घर से निकाल दिया। राज्य महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष ने मामले को गंभीर बताते हुए कोतवाल अरुण कुमार सैनी से बात की और आरोपियों पर कार्रवाई की अपील की है। इधर, कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर जांच शुरू कर दी गई है।

संबंधित समाचार