काशीपुर: नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार
काशीपुर, अमृत विचार। घर में घुसकर नाबालिग के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीती गुरुवार को कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर सौंपा था। बताया कि बीते 20 अप्रैल को वह और उनकी पत्नी किसी काम से बाहर गए थे। उनकी 16 …
काशीपुर, अमृत विचार। घर में घुसकर नाबालिग के साथ छेड़छाड़ व अश्लील हरकतें करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बीती गुरुवार को कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर सौंपा था।
बताया कि बीते 20 अप्रैल को वह और उनकी पत्नी किसी काम से बाहर गए थे। उनकी 16 वर्षीय पुत्री घर में अकेली थी। इस दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक विनय उनकी अनुपस्थिति में घर में घुस गया और नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने लगा। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग भी वहां आ गए। जिसके चलते वह मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। शुक्रवार की सुबह जांच अधिकारी एसआई रूबी मौर्य ने गांव के पास से ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसका चालान कर कोर्ट में पेश किया है।
