हल्द्वानी: रोडवेज बस में मदद के बहाने बजुर्ग के जेवर ले उड़ा बदमाश
हल्द्वानी, अमृत विचार। वृद्ध व्यक्ति की मदद के बहाने एक बदमाश ने लाखों के जेवर पार कर लिये। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को बताया कि वह अपने पोते के साथ ट्रेन से हल्द्वानी पहुंचा था। यहां से अपने गंतव्य जाने के लिए रोडवेज से बस पकड़ी। बस में ज्यादा भीड़ थी और इसी दौरान एक …
हल्द्वानी, अमृत विचार। वृद्ध व्यक्ति की मदद के बहाने एक बदमाश ने लाखों के जेवर पार कर लिये। पीड़ित ने कोतवाली पुलिस को बताया कि वह अपने पोते के साथ ट्रेन से हल्द्वानी पहुंचा था। यहां से अपने गंतव्य जाने के लिए रोडवेज से बस पकड़ी। बस में ज्यादा भीड़ थी और इसी दौरान एक व्यक्ति ने मदद करने के लिये उनका बैग ले लिया और बस में ड्राइवर की सीट के पीछे रख दिया। बस में भीड़ ज्यादा होने से वृद्ध बस के पिछले हिस्से तक पहुंच गया।
इधर, बैग लेने वाला आरोपी कुछ देर बाद बस से उतर गया। पीड़ित ने जब अपना बैग चेक किया तो उसमें जेवर का डिब्बा तो मिला। लेकिन, जेवर गायब थे। पुलिस जांच में जुट गयी है।
