बिजनौर : बैलगाड़ी में पीछे से घुसी बाइक, चार घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर\स्योहरा, अमृत विचार। एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे चार युवकों की बाइक आगे जा रही बैलगाड़ी में पीछे से घुस गई। हादसे में चारों बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गम्भीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। …

बिजनौर\स्योहरा, अमृत विचार। एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे चार युवकों की बाइक आगे जा रही बैलगाड़ी में पीछे से घुस गई। हादसे में चारों बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया। जहां उनकी हालत गम्भीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के नूरपुर-स्योहारा मार्ग पर गुरुवार की रात चार युवक अमर सिंह (22), शिवराज (22), उमेश (20) और 21 वर्षीय अन्य युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। जैसे ही वह ग्राम सदाफल के पास पहुंते तो अचानक बाइक बाइक अनियंत्रित होकर आगे जा रही बैलगाड़ी में पीछे से घुस गई।

हादसे में चारों युवक गम्भीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को 108 एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि चारों युवक शराब के नशे में थे। घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उनको हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया।

ये भी पढ़ें:- रामपुर : किसान की हत्या में चार को आजीवन कारावास, नौ साल बाद आया फैसला

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

गंगाराम की मौत पर रोया पूरा गाँव, नहीं जला घर का चूल्हा, 130 सालों तक तालाब में रहने की क्या है कहानी; NCERT के पाठ्यक्रम में शामिल
NEET विवाद पर छात्रों के समर्थन में आए वरुण धवन और नोरा फतेही, बोले- हर छात्र निष्पक्ष और भरोसेमंद व्यवस्था का हकदार
Parliament Monsoon Session Day 5: लोकसभा की कार्यवाही 27 जुलाई तक स्थगित, किरण रिजिजू बोले- NEET पर चर्चा जरूरी, देश को सही संदेश जाना चाहिए
''छात्रों को धमकाने की हिम्मत कैसे हुई?'' , राहुल गांधी का सरकार पर हमला, कहा- छात्रों को लोकतांत्रिक अधिकारों से नहीं डराया जा सकता
लखनऊ में IGRS शिकायतों पर बड़ा एक्शन: 60% शिकायतकर्ता असंतुष्ट, डीएम ने 25 अधिकारियों का जून का वेतन रोका