उन्नाव: गेस्ट हाउस के बाहर कार हटाने को लेकर दो पक्षों में हुआ पथराव, एक कार भी क्षतिग्रस्त

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

उन्नाव। शहर के एक गेस्ट हाउस के सामने बीती रात जमकर बवाल हुआ। मारपीट के बाद हुए पथराव में एक कार भी क्षतिग्रस्त हुई। विवाद की पृष्ठभूमि में कार हटाने को लेकर हुई कहासुनी बताई जा रही है। एक पक्ष ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए चार ज्ञात समेत 20 से 25 लोगों के …

उन्नाव। शहर के एक गेस्ट हाउस के सामने बीती रात जमकर बवाल हुआ। मारपीट के बाद हुए पथराव में एक कार भी क्षतिग्रस्त हुई। विवाद की पृष्ठभूमि में कार हटाने को लेकर हुई कहासुनी बताई जा रही है। एक पक्ष ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए चार ज्ञात समेत 20 से 25 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

सदर कोतवाली के मोहल्ला एबीनगर निवासी मनीष त्रिपाठी ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि उसका मकान कालेज रोड मोड़ पर एक गेस्ट हाउस के सामने है। बीते गुरुवार रात जब वह घर पहुंचा तो सामने एक कार खड़ी थी। गेस्ट हाउस मैनेजर से उसने कार हटाने को कहा तो वहां मौजूद दरोगाबाग निवासी अंशू सविता पुत्र रमेश सविता, विनोद तिवारी निवासी हरीश नियोगी रोड, मानिक तका भना कोलकाता पश्चिम बंगाल, एबीनगर निवासी आशीष त्रिपाठी, दीपक द्विवेदी, गेस्ट हाउस के मालिक व कार मालिक समेत उनके 20 से 25 साथियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।

यह देख उसका दोस्त श्रवण व पिता दिनेश उसे बचाने आए तो आरोपियों ने पथराव कर दिया। मनीष ने गले की चेन व भी लूटे जाने की बात तहरीर में कही है। सदर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ओ पी राय ने बताया दोनो पक्षों से तहरीर मिली है। एक पक्ष से 323, 504, 506 व 392 की धारा में तो दूसरे पक्ष से 323, 504, 506 व 427 में मुकदमा दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़ें:-रायबरेली: वैवाहिक कार्यक्रम के दौरान वर व कन्या पक्षों में हुई मारपीट, वापस लौटी बारात

संबंधित समाचार