लखनऊ: शादी का झांसा देकर सहपाठी ने चार साल तक किया यौन शोषण व ब्लैकमेल
लखनऊ। मड़ियांव की रहने वाली एक युवती ने अपने सहपाठी पर शादी का झांसा देकर यौनशोषण करने और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल करने के मामले में लखीमपुर-खीरी निवासी आर्यन मिश्र को शुक्रवार को …
लखनऊ। मड़ियांव की रहने वाली एक युवती ने अपने सहपाठी पर शादी का झांसा देकर यौनशोषण करने और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। वायरल करने की धमकी देते हुए ब्लैकमेल करने के मामले में लखीमपुर-खीरी निवासी आर्यन मिश्र को शुक्रवार को गिरफ्तार किया है।
मामले की जानकारी देते हुए मड़ियांव प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि क्षेत्र की रहने वाली एक युवती ने गत गुरुवार प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि उसके सहपाठी ने चार वर्ष पूर्व शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और इसी दौरान चोरी-छिपें अश्लील वीडियो बना ली।
जब पीड़िता ने उससे शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी ने इनकार कर दिया और फोटो वायरल करने की धमकी देते हुए पैसे की मांग करने लगा। अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी को लखीमपुर-खीरी के भीरा गांव से उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया है।
यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई 12 साल की सजा
