लखनऊ: पेड़ से बांधकर किसान की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। गोसाईगंज के बेगरियामऊ में पुराने विवाद को लेकर किसान रुद्र कुमार रावत (45) की पेड़ से बांधकर व लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। ग्रामीणों को जुटता देखकर हमलावर भाग निकले। परिजन रुद्र को नजदीकी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर शुक्रवार को पुलिस ने मृतक …

लखनऊ। गोसाईगंज के बेगरियामऊ में पुराने विवाद को लेकर किसान रुद्र कुमार रावत (45) की पेड़ से बांधकर व लाठी-डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। ग्रामीणों को जुटता देखकर हमलावर भाग निकले। परिजन रुद्र को नजदीकी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इधर शुक्रवार को पुलिस ने मृतक के परिजनों की लिखित शिकायत पर हत्या के आरोप में मिली जानकारी के अनुसार, बेगरियामऊ निवासी रुद्र कुमार रावत और गांव के अवधराम का खेत आसपास है।

दोनों के बीच पिछले करीब एक साल से खेत में सिंचाई के पानी को लेकर विवाद चल रहा था। गुरुवार रात जब रुद्र घर के समीप की एक गुमटी से सामान लेकर लौट रहा था, तभी अवधराम और उसके बेटों कुलदीप व मुरारी ने उसपर हमला कर दिया। तीनों घसीटते हुए रुद्र को रोड साइड ले जाकर एक पेड़ में बांध दिया और लाठी-डंडे से जमकर पीटा। पिटाई के दौरान रुद्र का सिर फट गया।

रुद्र की आवाज सुनने के बाद ग्रामीणों को आता देखकर तीनों आरोपी मौके से भाग निकले। रुद्र की पत्नी सरिता और बेटे भी मौके पर पहुंचे। सभी ने लहुलुहान रुद्र को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां पहुंचते ही डॉक्टरों ने रुद्र को मृत घोषित कर दिया। सरिता की लिखित शिकायत पर अवधराम, उसके बेटे कुलदीप, मुरारी और पत्नी अनीता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
शहर से भागने की फिराक में थे हत्यारोपी

गोसाईगंज के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र गिरि ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बाद अवधराम और उसका पूरा परिवार गांव से फरार हो गया था। वहीं सभी शहर छोड़कर भागने की फिराक में थे। पर दर्ज प्राथमिकी के आधार पर अवधराम, उसके बेटों कुलदीप व मुरारी, बेटी सलोनी और पत्नी अनिता को शुक्रवार दोपहर मरखापुर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने चार आरोपियों को किया गिरफ्तार

यह भी पढ़ें:-रामपुर : किसान की हत्या में चार को आजीवन कारावास, नौ साल बाद आया फैसला

संबंधित समाचार