हरदोई: मधुमक्खियों ने किया मासूम पर हमला, मौत
हरदोई। पटाखा दागने की शरारत ने एक मासूम की हंसती-खेलती ज़िंदगी छीन ली। मधुमक्खियों ने अपने ननिहाल आई मासूम के ऊपर हमला बोल दिया। नतीजतन वह काफी बदहाल हो गई। उसे सीएचसी ले जाया जा रहा था। इसी बीच उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। बताते है कि टड़ियावां थाने के सिहौना निवासी अनिरुद्ध कुमार …
हरदोई। पटाखा दागने की शरारत ने एक मासूम की हंसती-खेलती ज़िंदगी छीन ली। मधुमक्खियों ने अपने ननिहाल आई मासूम के ऊपर हमला बोल दिया। नतीजतन वह काफी बदहाल हो गई। उसे सीएचसी ले जाया जा रहा था। इसी बीच उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।
बताते है कि टड़ियावां थाने के सिहौना निवासी अनिरुद्ध कुमार की चार साल की मासूम बेटी अन्तिमा अपने ननिहाल साखिन आई हुई थी। शुक्रवार को वही श्रवण के बेटे की शादी थी। इसी बीच श्रवण के दामाद ने पटाखा दाग दिया। पटाखा दग़ने से वहां एक पेड़ में छत्ता लगाए मधुमक्खियां भड़क गई। पहले तो उन्होंने पटाखा दागने वाले पर ही हमला बोला।
अन्तिमा वहीं पर चादर ओढ़ कर सो रही थी। मधुमक्खियों के हमलें से बचने के लिए उसने अन्तिमा की चादर खींच कर खुद ओढ़ ली। नतीजतन गुस्साई मधुमक्खियों ने उसके ऊपर हमला कर दिया। वहां अफरा-तफरी मच गई। हमले से अन्तिमा बेहाल हो चुकी थी। आनन-फानन में एम्बुलेंस-108 की मदद से मासूम अन्तिमा को सीएचसी ले जाया जा रहा था। इसी बीच उसने रास्ते में दम तोड़ दिया।
यह भी पढ़ें-हरदोई: यौन हिंसा में अभियुक्त को मिली पांच साल के कारावास की सजा
