नैनीताल: जवाहर नवोदय की प्रवेश परीक्षा 30 अप्रैल को, प्रवेश पत्र के लिए जारी हुए निर्देश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गरमपानी, अमृत विचार। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा 30 अप्रैल को विभिन्न केंद्रों में होगी। विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों से बच्चों को लेकर परीक्षा स्थल पर एक घंटा पूर्व पहुंचने की अपील की है। अभिभावक नौनिहालों के प्रवेशपत्र ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट (सुयालबाड़ी) के प्रधानाचार्य राज …

गरमपानी, अमृत विचार। जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह की प्रवेश परीक्षा 30 अप्रैल को विभिन्न केंद्रों में होगी। विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों से बच्चों को लेकर परीक्षा स्थल पर एक घंटा पूर्व पहुंचने की अपील की है। अभिभावक नौनिहालों के प्रवेशपत्र ऑनलाइन प्राप्त कर सकते हैं।

जवाहर नवोदय विद्यालय गंगरकोट (सुयालबाड़ी) के प्रधानाचार्य राज सिंह के अनुसार, विद्यालय से जारी लिंक के माध्यम से प्रवेशपत्र ऑनलाइन प्राप्त किए जा सकते हैं। यूजर आईडी के लिए पंजीकरण संख्या और पासवर्ड के लिए अभ्यर्थी की जन्मतिथि की आवश्यकता होगी। प्रवेशपत्र पर दी गई ऑनलाइन साइट से जानकारी उपलब्ध होगी।

संबंधित समाचार