वीकेंड पर पर्यटकों से गुलजार रही सरोवर नगरी, बॉटनिकल गार्डन, जू और स्नो व्यू में दिखी रौनक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। वीकेंड पर सरोवर नगरी में पर्यटकों की आमद एक बार फिर बढ़ गई है। पर्यटकों ने नैनी झील में नौकायन का आनंद उठाने के साथ ही रोप-वे, बॉटनिकल गार्डन, स्नो व्यू, हिमालय दर्शन आदि दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया। कई पर्यटक बाजारों में खरीदारी करते हुए भी दिखे। नैनीताल जू में भी …

नैनीताल, अमृत विचार। वीकेंड पर सरोवर नगरी में पर्यटकों की आमद एक बार फिर बढ़ गई है। पर्यटकों ने नैनी झील में नौकायन का आनंद उठाने के साथ ही रोप-वे, बॉटनिकल गार्डन, स्नो व्यू, हिमालय दर्शन आदि दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया। कई पर्यटक बाजारों में खरीदारी करते हुए भी दिखे। नैनीताल जू में भी बड़ी संख्या में सैलानियों की भीड़ देखी गई।

उधर, सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से मल्लीताल मोहनको मार्ग पर दोनों ओर दोपहिया वाहनों के खड़े रहने से पैदल चलने वाले राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार सुबह इस मार्ग पर एक बड़े वाहन के आने से जाम लग गया। इससे स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी परेशानी हुई।

भाजपा मंडल उपाध्यक्ष भूपेंद्र बिष्ट ने कहा कि इस संबंध में कई बार कोतवाली पुलिस से कहा जा चुका है लेकिन पुलिस द्वारा जगह-जगह खड़े दोपहिया वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। बीडी पांडे मार्ग से मोहनको मार्ग पर आए दिन वाहन खड़े रहते हैं जिससे हर समय दुर्घटना का भय बना रहता है।

संबंधित समाचार