बाराबंकी: पिकअप ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर
बाराबंकी। थाना क्षेत्र रामसनेहीघाट अंतर्गत रविवार को सुबह-सुबह एक पिकप गाड़ी ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। जिसके चलते बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पुलिस और ग्रामीणों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रामसनेहीघाट थाना के कोटवा सड़क में बाराबंकी अयोध्या मार्ग पर सुबह एक …
बाराबंकी। थाना क्षेत्र रामसनेहीघाट अंतर्गत रविवार को सुबह-सुबह एक पिकप गाड़ी ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। जिसके चलते बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे पुलिस और ग्रामीणों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रामसनेहीघाट थाना के कोटवा सड़क में बाराबंकी अयोध्या मार्ग पर सुबह एक पिकप ने बाइक सवार निबहा निवासी विवेक जो कि कोटवा सड़क में रेस्टोरेंट चलाते हैं को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके चलते विवेक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे को देखकर मौके पर भारी भीड़ एकत्रित हो गई। जिनमें से एक जागरूक ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायल युवक को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां युवक का इलाज जारी है। पिकप चालक पिकअप को लावारिस अवस्था में छोड़कर भाग गया।
पढ़ें-बहराइच: पत्नी की हत्या कर शव घर में दफनाया, अध्यापक ने वारदात को दिया अंजाम
