रणवीर सिंह की फिल्म ‘Jayeshbhai Jordaar’ के गाना ‘Firecracker’ का टीजर रिलीज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ के पहले गाने ‘फायरक्रैकर’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है। रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में रणवीर ठेठ गुजराती लड़के के रूप में नजर आ रहे हैं। टीजर में रणवीर वीडियो …

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की आने वाली फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ के पहले गाने ‘फायरक्रैकर’ का टीजर रिलीज कर दिया गया है।

रणवीर सिंह इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘जयेशभाई जोरदार’ के प्रमोशन में व्यस्त हैं। इस फिल्म में रणवीर ठेठ गुजराती लड़के के रूप में नजर आ रहे हैं।

टीजर में रणवीर वीडियो रिकॉर्ड करते हुए दिख रहे हैं और डांस स्टार्ट करने से पहले बता रहे हैं कि उन्हें जोर का डांस आया था लेकिन उन्होंने किया नहीं। हालांकि, अब सोच रहे हैं कि डांस कर लिया जाए, क्योकि अंदर रख कर होगा भी क्या ?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Yash Raj Films (@yrf)

फिल्म में रणवीर सिंह गुजराती शख्स का किरदार निभाते हुए दिखाई देंगे, जो समाज की पितृसत्तात्मक सोच और कुरितियों का पुरजोर विरोध करते हुए दिखाई देंगे।

इसमें रणवीर सिंह के साथ शालिनी पांडेय,बोमन ईरानी और रत्न पाठक शाह भी अहम किरदार में दिखाई देंगी। दिव्यांग टक्कर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का निर्माण यशराज फिल्म्स के बैनर तले किया गया है। यह फिल्म 13 मई, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

पढ़ें-टाइगर श्रॉफ की ‘Heropanti 2’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, एक्टर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

संबंधित समाचार