करण जौहर की फिल्म में काम कर Proud Feel कर रहे हैं रणवीर सिंह
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह फिल्मकार करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में काम कर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। रणवीर सिंह इन दिनों करण जौहर निर्मित फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में काम कर रहे हैं। इस फिल्म मे रणवीर सिंह के अपोजिट आलिया भट्ट काम कर रही …
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह फिल्मकार करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में काम कर सम्मानित महसूस कर रहे हैं। रणवीर सिंह इन दिनों करण जौहर निर्मित फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में काम कर रहे हैं। इस फिल्म मे रणवीर सिंह के अपोजिट आलिया भट्ट काम कर रही है।
रणवीर सिंह ने कहा, मैं करण जौहर की फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में मुख्य भूमिका निभाने को लेकर खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कई कल्ट फिल्में बनाई हैं, जिनको देख कर हम बड़े हुए हैं। फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म है और इस विधा में उनके पास ऑर्नरशिप है, लेकिन अब इस क्षेत्र में हम आगे बढ़ रहे हैं।
यह एक फील गु़ड़ फैमिली एंटरटेनर है। जिसको करण मौजूदा दौर में दर्शकों के सामने पेश कर रहे हैं। रणवीर सिंह ने कहा कि आलिया भट्ट और उनके बीच एक बेहतरीन कामकाजी रिश्ता है और वह एक कलाकार के रूप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करती हैं।
यह भी पढ़ें-सारा अली खान और रणवीर सिंह ने किया ‘चका-चक’ गाने पर डांस, देखें वीडियो
