उत्तराखंड: परिवहन निगम में हुए तबादले, काठगोदाम डिपो के अधिकारी हुए इधर से उधर
हल्द्वानी,अमृत विचार। परिवहन निगम में तबादले हुये हैं। इसके तहत काठगोदाम डिपो के सहायक महाप्रबंधक, सहायक प्रबंधक, सहायक लेखा अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। परिवहन निगम की प्रबंध निदेशक रंजना राजगुरु ने काठगोदाम डिपो में तैनात सहायक महाप्रबंधक (संचालन) सुरेश सिंह चौहान को हरिद्वार डिपो, मंडलीय कार्यशाला काठगोदाम के सहायक महाप्रबंधक (तकनीक) …
हल्द्वानी,अमृत विचार। परिवहन निगम में तबादले हुये हैं। इसके तहत काठगोदाम डिपो के सहायक महाप्रबंधक, सहायक प्रबंधक, सहायक लेखा अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है।
परिवहन निगम की प्रबंध निदेशक रंजना राजगुरु ने काठगोदाम डिपो में तैनात सहायक महाप्रबंधक (संचालन) सुरेश सिंह चौहान को हरिद्वार डिपो, मंडलीय कार्यशाला काठगोदाम के सहायक महाप्रबंधक (तकनीक) इंद्रासन को काठगोदाम डिपो, काठगोदाम संचालन कार्यालय से सहायक लेखाधिकारी राजकुमार को प्रभारी सहायक महाप्रबंधक (वित्त), मंडलीय प्रबंधक (संचालन) कार्यालय काठगोदाम से सहायक लेखाधिकारी महेंद्र कुमार को प्रभारी सहायक महाप्रबंधक रूद्रपुर डिपो, मंडलीय प्रबंधक (संचालन) काठगोदाम से यातायात अधीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट को प्रभारी सहायक महाप्रबंधक रानीखेत डिपो भेजा है।
इसके साथ ही भवाली डिपो के प्रभारी सहायक महाप्रबंधक मनोज दुर्गापाल को मंडलीय प्रबंधक (संचालन) काठगोदाम में सहायक लेखाधिकारी के पद पर भेजा है।
