अयोध्या: यातायात जागरूकता अभियान के तहत लोगों को किया गया जागरूक

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

अयोध्या। यातायात जागरूकता अभियान के तहत रविवार को लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया गया। आईजी कवीन्द्र प्रताप सिंह और एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय के दिशा निर्देशों के तहत अभियान चलाया जा रहा है। इसके अन्तर्गत विभिन्न चौराहों पर जन सामान्य को नियमों की जानकारी देने के साथ ही उनसे जागरूक रहने की अपील …

अयोध्या। यातायात जागरूकता अभियान के तहत रविवार को लोगों को यातायात नियमों का पाठ पढ़ाया गया। आईजी कवीन्द्र प्रताप सिंह और एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय के दिशा निर्देशों के तहत अभियान चलाया जा रहा है। इसके अन्तर्गत विभिन्न चौराहों पर जन सामान्य को नियमों की जानकारी देने के साथ ही उनसे जागरूक रहने की अपील की जा रही है। अभियान की मॉनिटरिंग खुद सीओ यातायात राजेश तिवारी कर रहे हैं।

रविवार को रिकाबगंज चौराहे पर यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पुलिस विभाग व नगर निगम द्वारा टेक्नोसिस सिक्योरिटी सिस्टम के सहयोग से लोगों को नियमों के बारे में जानकारी दी गई। लोगों को बताया गया कि नियमों के पालन से एक बेहतर नगर का निर्माण किया जा सकता है।

अभियान में यातायात प्रभारी टीआई विवेक कुमार मौर्य ने विस्तार से जानकारी दी। हेड कांस्टेबल जयशंकर पाण्डेय व टेक्नोसिस सिक्योरिटी सिस्टम के प्रोजेक्ट मैनेजर व अन्य अधिकारी व पुलिस कर्मी मौजूद रहे। वाहन चालकों को समझाया गया की वे यातायात नियमों का पालन करें। दो पहिया वाहन चालक हेलमेट व चार पहिया वाहन चालक सीट बेल्ट का प्रयोग करें। लाल सिग्नल होने पर अपने वाहन को स्टाप लाइन पर ही रोकें। लोगों को यह भी बताया गया कि नियमों को तोड़ने पर कार्रवाई भी की जा सकती है।

यह भी पढ़ें-अयोध्या: सड़क सुरक्षा को लेकर RTO ऑफिस में लगी चालकों की पाठशाला, परिवहन विभाग चलाएगा चेकिंग अभियान

संबंधित समाचार