किच्छा: 300 नशीले इंजेक्शन के साथ झोलाछाप गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

किच्छा, अमृत विचार। एडीटीएफ टीम तथा कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक झोलाछाप डॉक्टर को लग्जरी कार में 300 नशीले इंजेक्शन के साथ दबोच लिया। पकड़ा गया आरोपी 4 वर्ष पूर्व भी नशीले इंजेक्शन के साथ जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में केस …

किच्छा, अमृत विचार। एडीटीएफ टीम तथा कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान एक झोलाछाप डॉक्टर को लग्जरी कार में 300 नशीले इंजेक्शन के साथ दबोच लिया। पकड़ा गया आरोपी 4 वर्ष पूर्व भी नशीले इंजेक्शन के साथ जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस की धाराओं में केस दर्ज कर जांच तथा कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस क्षेत्राधिकारी ओम प्रकाश शर्मा के नेतृत्व में एडीटीएफ तथा किच्छा पुलिस की संयुक्त टीम ने नशे का कारोबार करने वाले लोगों के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने किच्छा रुद्रपुर बाईपास मार्ग पर एक कार को रोक तलाशी ली। पुलिस ने कार सवार बंगाली कॉलोनी आजाद नगर, थाना किच्छा, ऊधमसिंह नगर निवासी छत्रपाल सिंह के कब्जे से 300 नशीले इंजेक्शन बरामद किये।

पुलिस क्षेत्राधिकारी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि आरोपी छत्रपाल का इतिहास खंगाला जा रहा है और उसके बैंक खातों की भी जांच की जा रही है तथा बैंक खातों को सीज किया जाएगा। सीओ शर्मा ने बताया कि जांच के दौरान आरोपी द्वारा नशे के कारोबार से अवैध संपत्ति अर्जित किए जाने की पुष्टि होने के बाद आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

पुलिस टीम में कोतवाली प्रभारी,किच्छा अशोक कुमार सिंह, एसएसआई शंकर सिंह रावत, गौरव जोशी, दीपक जोशी, कांस्टेबल जगमोहन सिंह, आसिफ हुसैन,
एडीटीएफ के विनोद कन्याल, दीपक कठैत, – कांस्टेबल राजीव जोशी, खष्टी पाठक, सोनिया आदि रहे।

ये नशीले इंजेक्शन हुए बरामद
डायसिपम कंपनी के 100 इंजेक्शन।
फेमिरामिन मलीट कंपनी के 100 इंजेक्शन।
बप्रेनोर फिन कंपनी के 100 इंजेक्शन।

संबंधित समाचार