लखनऊ: रंगदारी न मिलने पर आरोपियों ने युवक को जिंदा जलाया, पुलिस ने कहा- खुद ही लगाई आग
लखनऊ। रविवार रात दबंगों ने राजधानी में रंगदारी न मिलने पर एक महिला के बेटे को जिंदा जला दिया। पीड़िता कुसुम हुसैनगंज के सुदामापुरी में मोहल्ले में रहती है। उसके बेटे सनी (35) के मुताबिक उसकी मां मोहल्ले में ही ठेले पर दुकान लगाती हैं। स्थानीय दबंग अरविंद सोनकर, शिव, टार्जन और शिवम दुबे पटरी …
लखनऊ। रविवार रात दबंगों ने राजधानी में रंगदारी न मिलने पर एक महिला के बेटे को जिंदा जला दिया। पीड़िता कुसुम हुसैनगंज के सुदामापुरी में मोहल्ले में रहती है। उसके बेटे सनी (35) के मुताबिक उसकी मां मोहल्ले में ही ठेले पर दुकान लगाती हैं।
स्थानीय दबंग अरविंद सोनकर, शिव, टार्जन और शिवम दुबे पटरी दुकानदारों से अवैध वसूली करते हैं। रुपए नहीं मिलने पर दुकान बंद कराने की धमकी देते हैं। शनिवार को भी आरोपियों ने उसकी मां से रुपए की मांग की थी। रुपए न मिलने पर दुकान हटवाने की धमकी दी थी।
इसकी जानकारी होने पर शनि आरोपियों से बात करने गया, तो उन्होंने उसकी जमकर पिटाई की। कुसुम का आरोप है कि अरविंद और उसके साथी सट्टा भी खिलवाते हैं। पिटाई के बाद उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। उसके चिल्लाने की आवाज सुन कर छोटा भाई मौके पर पहुंचा।
उसने किसी तरह से पानी डाल कर शनि के शरीर पर लगी आग बुझाई। लपटों में घिरने की वजह से सनी का शरीर करीब 50 परसेंट तक झुलस गया था। उसे इलाज के लिए परिवार वालों ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया है।
इंस्पेक्टर हुसैनगंज देवेंद्र विक्रम सिंह के अनुसार सनी पहाड़ी नशा करने का आदी है। अभी तक की छानबीन में उसको जला कर मारने के आरोपों की पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने बताया कि महावीरपुरी में पूछताछ करने पर जानकारी मिली है कि उसने खुद को आग लगाई थी, जिसके कारण से वह बुरी तरह से झुलस गया था।
पढ़ें- बरेली: मानसिक चिकित्सालय में कर्मचारी का जला हुआ शव मिला, हत्या कर जलाने जाने की आशंका
