वाराणसी: प्राइवेट स्कूल के अध्यापक ने गंगा में लगाई छलांग, परिजनों में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। राजघाट स्थित मालवीय पुल पर रविवार को प्राइवेट स्कूल के शिक्षक चंद्रकांत तिवारी (30) ने अपनी बाइक खड़ी कर गंगा में छलांग लगा दी। कोतवाली थाना अंतर्गत जतनबर निवासी लक्ष्मीकांत तिवारी का बड़ा बेटा चंद्रकांत तिवारी एक प्राइवेट स्कूल में कंप्यूटर शिक्षक था। चंद्रकांत तिवारी अपनी बाइक से मालवीय पुल पर आया। मालवीय पुल …

वाराणसी। राजघाट स्थित मालवीय पुल पर रविवार को प्राइवेट स्कूल के शिक्षक चंद्रकांत तिवारी (30) ने अपनी बाइक खड़ी कर गंगा में छलांग लगा दी। कोतवाली थाना अंतर्गत जतनबर निवासी लक्ष्मीकांत तिवारी का बड़ा बेटा चंद्रकांत तिवारी एक प्राइवेट स्कूल में कंप्यूटर शिक्षक था।

चंद्रकांत तिवारी अपनी बाइक से मालवीय पुल पर आया। मालवीय पुल पर उसने बाइक खड़ी की और सीधे गंगा में कूद गया। राहगीरों की सूचना पर आई पुलिस ने बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर की मदद से परिजनों से संपर्क किया।

चंद्रकांत के मां-बाप और भाई को कुछ सूझ ही नहीं रहा था। तीनों सिर्फ रोये जा रहे थे। पुलिस के पूछने पर पिता लक्ष्मीकांत ने बताया कि लगभग दो साल पहले चंद्रकांत की शादी हुई थी।

उसकी दो माह की एक बेटी है। समझ में नहीं आ रहा है कि बेटे ने ऐसा कदम क्यों उठाया कि हमारे बुढ़ापे की राह कठिन हो जाए। हमें तो समझ ही नहीं आ रहा है कि क्या से क्या हो गया।

पढ़ें- लखनऊ: गोमती नदी में देर रात युवती ने लगाई छलांग, सुबह उतराता मिला शव

संबंधित समाचार