गौतम बुद्ध नगर में पुलिस ने बिना मास्क घूम रहे लोगों के काटे चालान, कोरोना को लेकर सख्त हुआ प्रशासन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतम बुद्ध नगर। जिले में कोरोना को लेकर में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। लाउडस्पीकर के जरिये से लोगों को जागरूक कर मास्क पहनने की अपील की जा रही है। उसके बावजूद भी लोग मास्क नहीं पहन रहे। नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कढ़ाई करनी शुरू कर दी है। …

गौतम बुद्ध नगर। जिले में कोरोना को लेकर में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। लाउडस्पीकर के जरिये से लोगों को जागरूक कर मास्क पहनने की अपील की जा रही है। उसके बावजूद भी लोग मास्क नहीं पहन रहे। नियमों का पालन न करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कढ़ाई करनी शुरू कर दी है। शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बिना मास्क के घूम रहे लोगों के पुलिस ने जमकर चालान काटे गए।

रविवार रात गौतम बुद्ध नगर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में अभियान चलाया गया। इस दौरान पुलिस द्वारा एक हजार से ज्यादा लोगों के चालान काटे गए। जहां सभी लोग बिना मास्क के भीड़वाली जगहों पर घूम रहे थे।

पढ़ें-मोहल्ला क्लिनिक आने वाले 95 फीसदी मरीज सेवाओं से खुश- अरविंद केजरीवाल

संबंधित समाचार