नैनीताल: शादी की दावत में भिड़ गए लोग, मारपीट में चार घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नैनीताल, अमृत विचार। मल्लीताल क्षेत्र में शादी के दौरान खाना खाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के बाद घायलों को घर भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, मल्लीताल क्षेत्र के देवदार लॉज में शादी के दौरान …

नैनीताल, अमृत विचार। मल्लीताल क्षेत्र में शादी के दौरान खाना खाने को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। अस्पताल में उपचार के बाद घायलों को घर भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, मल्लीताल क्षेत्र के देवदार लॉज में शादी के दौरान दो पक्षों में खाने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। इसमें चार लोग घायल हो गए। घायल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचे तो वहां भी दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। इस पर अस्पताल प्रबंधन ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

बीडी पांडे अस्पताल के डॉ. हाशिम अंसारी ने बताया कि झगड़े के दौरान पहले पक्ष की भावना, पवन व दूसरे पक्ष के समीर कुमार व अभय को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है। वहीं, एसआई हरीश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

संबंधित समाचार