उत्तराखंड के चार जिलों में मिले 11 कोरोना संक्रमित, एक्टिव केस हुए 73

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना के मामले धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। सोमवार को पूरे राज्य में 11 नये मरीज मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा 8 संक्रमित देहरादून से हैं, जबकि नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत में 1-1 संक्रमित मिला है। बाकी नौ जिलों में नये संक्रमित मरीजों की संख्या शून्य रही। इस दिन पांच लोगों ने …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कोरोना के मामले धीरे-धीरे बढ़ रहे हैं। सोमवार को पूरे राज्य में 11 नये मरीज मिले हैं। इनमें सबसे ज्यादा 8 संक्रमित देहरादून से हैं, जबकि नैनीताल, ऊधमसिंह नगर और चंपावत में 1-1 संक्रमित मिला है। बाकी नौ जिलों में नये संक्रमित मरीजों की संख्या शून्य रही। इस दिन पांच लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात दी जबकि राज्य में एक्टिव केस 73 रहे। रिकवरी प्रतिशत 96.14 तो सैंपल पॉजिटिविटी रेट 0.91 प्रतिशत रहा।

संबंधित समाचार