हल्द्वानी: बीमार पत्नी की दवा लेने जा रहे साइकिल सवार को ट्रक ने कुचला
हल्द्वानी, अमृत विचार। घर से पत्नी की दवा लेने निकले साइकिल सवार बुजुर्ग को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत हो गयी। इटावा नानकमत्ता निवासी मक्खन सिंह की पत्नी की तबीयत खराब थी। बीते रविवार को वह साइकिल पर सवार होकर घर से पत्नी की दवा लेने के निकले …
हल्द्वानी, अमृत विचार। घर से पत्नी की दवा लेने निकले साइकिल सवार बुजुर्ग को ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना में बुजुर्ग की मौत हो गयी। इटावा नानकमत्ता निवासी मक्खन सिंह की पत्नी की तबीयत खराब थी।
बीते रविवार को वह साइकिल पर सवार होकर घर से पत्नी की दवा लेने के निकले थे। रास्ते में उन्हें एक ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह बुरी तरह घायल हो गये। उन्हें उपचार के लिए पास के अस्पताल ले जाया गया। हालत नाजुक होने पर उन्हें सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। सोमवार तड़के इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
