पिथौरागढ़: महिला से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, नेपाल जाने की फिराक में था
पिथौरागढ़,अमृत विचार। झूलाघाट पुलिस ने महिला से छेड़खानी और अभद्रता करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी नेपाल भागने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ झूलाघाट थाने में पहले से दो केस दर्ज हैं। 23 अप्रैल को एक महिला ने झूलाघाट थाने में तहरीर दी थी कि संजय राम …
पिथौरागढ़,अमृत विचार। झूलाघाट पुलिस ने महिला से छेड़खानी और अभद्रता करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी नेपाल भागने की फिराक में था। आरोपी के खिलाफ झूलाघाट थाने में पहले से दो केस दर्ज हैं।
23 अप्रैल को एक महिला ने झूलाघाट थाने में तहरीर दी थी कि संजय राम निवासी ग्राम पंचायत दोबांस ने उनके साथ छेड़छाड़ और अभद्रता की है। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में केस पंजीकृत किया। एसपी लोकेश्वर सिंह के निर्देश पर प्रभारी थानाध्यक्ष जसवीर सिंह और एसआई रेनू की टीम ने नामजद आरोपी सुरेश प्रसाद उर्फ संजय राम को दोबांस से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में कांस्टेबल मनीष सिंह, रविंद्र नाथ, प्रेम प्रकाश मौजूद रहे।
