निर्माण में प्रयुक्त होने वाली सामग्रियों के दाम बढ़ने से गुणवत्ता घटी: फरीद महफूज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी। विधानसभा चुनाव के बाद विकासखंड रामनगर के सभागार में खंड विकास अधिकारी अमित त्रिपाठी के संचालन व ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत रामनगर की पहली बैठक संपन्न हुई। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पधारे क्षेत्रीय विधायक फरीद महफूज किदवई ने निर्माण कार्यों में प्रयोग में आने वाली सामग्रियों के …

बाराबंकी। विधानसभा चुनाव के बाद विकासखंड रामनगर के सभागार में खंड विकास अधिकारी अमित त्रिपाठी के संचालन व ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत रामनगर की पहली बैठक संपन्न हुई। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि पधारे क्षेत्रीय विधायक फरीद महफूज किदवई ने निर्माण कार्यों में प्रयोग में आने वाली सामग्रियों के बढ़े हुए दामों में गुणवत्तापूर्ण कार्य होने पर सवाल उठाते हुए इस मामले को सदन तक ले जाने की बात कही है।

उन्होंने वर्तमान समय में चल रहे भवन सामग्री निर्माण के सामानों की नई दरें लागू करने पर जोर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ब्लॉक प्रमुख संजय तिवारी ने क्षेत्र के जिम्मेदार अधिकारियों को नसीहत देते हुए कहा सभी लोग अपने दायित्वों के प्रति सजग रहें।

इस दौरान ग्राम पंचायत लहड़रा के ग्राम प्रधान ने क्षेत्र के कुछ बड़े लोगों को राशन मिलने और गरीबों को राशन न मिलने व गांव में एक पुलिया के ध्वस्त होने पर ग्राम सचिव द्वारा हाथ खड़े कर देने के बात ब्लाक प्रमुख व विधायक को बताई गई।  जिस पर क्षेत्रीय विधायक ने पुलिया को अपनी विधायक निधि से देने की बात कही है। इस अवसर पर महादेवा भाजपा मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह, पूर्व ब्लाक प्रमुख राजन सिंह, एडीओ पंचायत राम आसरे सहित बड़ी संख्या में ब्लाक के कर्मचारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: मनरेगा मजदूरों को नहीं मिल रही मजदूरी, 4 करोड़ से अधिक का है बकाया

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात