भारती सिंह ने शेयर की लिटिल चैंपियन की पहली तस्वीर, फोटो देख सेलेब्स ने बरसाया प्यार
मुंबई। कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने अपने बेबी बॉय संग पहली तस्वीर शेयर कर दी है। फोटो में देख सकते है कि भारती अपने न्यू बॉर्न बेबी को गोद में लिए हुए सीने से लगाती नजर आ रही हैं। बेबी के साथ भारती की पहली फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर छाई हुई है। इस पल …
मुंबई। कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने अपने बेबी बॉय संग पहली तस्वीर शेयर कर दी है। फोटो में देख सकते है कि भारती अपने न्यू बॉर्न बेबी को गोद में लिए हुए सीने से लगाती नजर आ रही हैं। बेबी के साथ भारती की पहली फोटो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर छाई हुई है।
इस पल का हर किसी को इंतजार था आखिरकार वो पल आ ही गया है देख सकते है फोटो में भले ही भारती के लिटिल चैम्पियन का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा है, लेकिन फैंस भारती के बेबी बॉय की झलक पाकर काफी खुश है।
अपने बेटे को गोद में लेकर उसे प्यार से सीने से लगाने पर एक मां को जो सुकून मिलता है, उसकी झलक भारती के चेहरे पर साफ इस वायरल फोटो में देखी जा सकती है तस्वीर में भारती को देखकर लग रहा है कि वो इस पल में ही कहीं खो गई हैं।
फोटो में देख सकते हैं कि भारती पिंक आउटफिट में नजर आ रही हैं, जबकि उनका लिलिट चैम्पियन व्हाइट क्लोथ में लिपटा हुआ है। कॉमेडियन के बेटे की एक झलक देखना ही फैंस के लिए काफी एक्साइटिंग है।
बेटे के साथ अपनी पहली फोटो शेयर करते हुए भारती ने कैप्शन में लिखा- life line❤️❤️❤️❤️, भारती की इस एडोरेबल पोस्ट पर फैंस से लेकर सेलेब्स तक उनपर अपना प्यार लुटा रहे हैं और नन्हे मंचकिन को खूब सारी ब्लेसिंग्स दे रहे हैं। गौहर खान ने कमेंट किया- आपके लिए बहुत खुश हूं। ईश्वर आपके परिवार को आशीर्वाद दे। निशा रावल ने कमेंट किया- Awwwww! डियर भारती, आपको और नन्हे बेबी को ढेर सारी ब्लेसिंग्स। ऐसे ही कई स्टार ने ब्लेसिंग्स दिया है।
भारती सिंह के काम की बात करें तो वह अपने डिलीवरी के एक दिन पहले तक जमकर काम किया है। अपने बेबी को बर्थ देने के 12 दिन बाद ही भारती काम पर वापस लौट आईं। कई लोगों ने भारती के इस जज्बे को सलाम किया तो कईयों ने भारती को ट्रोल भी किया। लेकिन मानना पड़ेगा भारती ने हिम्मत और हौसले का एक बड़ा उदाहरण सेट किया है। और अपने काम के लिए जुनून दिखाया है।
यह भी पढ़ें-बेटे के जन्म से एक दिन पहले तक काम कर रही थीं भारती सिंह, फैंस ने दिया यह रिएक्शन
