टैंकर ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौत
अबोहर। पंजाब के अबोहर-मलोट मार्ग पर मंगलवार सुबह एक तेल से भरे टैंकर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और …
अबोहर। पंजाब के अबोहर-मलोट मार्ग पर मंगलवार सुबह एक तेल से भरे टैंकर ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि इस हादसे में मां-बेटे समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। शवों को अबोहर के सिविल अस्पताल भेज दिया गया है। आधार कार्ड के अनुसार दो मृतक की पहचान राजस्थान के हनुमानगढ़ निवासी पूजा रानी और उसके बेटे नवीन के रूप में हुई है। एक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।
इसे भी पढ़ें- दिल्ली के केशवपुरम इलाके में ढही दीवार, दो लोगों की मौत
