गुजरात: रामनवमी पर हिंसा के बाद हिम्मतनगर में अतिक्रमण विरोधी अभियान शुरू

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हिम्मतनगर। गुजरात के हिम्मतनगर में निगम अधिकारियों ने अवैध ढांचों को गिरने के लिए अतिक्रमण विरोधी अभियान शुरु किया है। शहर में इस माह की शुरुआत में रामनवमी पर सांप्रदायिक हिंसा भड़क गयी थी। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साबरकांठा के हिम्मतनगर शहर के छपरिया इलाके में अतिक्रमण को हटाने के …

हिम्मतनगर। गुजरात के हिम्मतनगर में निगम अधिकारियों ने अवैध ढांचों को गिरने के लिए अतिक्रमण विरोधी अभियान शुरु किया है। शहर में इस माह की शुरुआत में रामनवमी पर सांप्रदायिक हिंसा भड़क गयी थी। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साबरकांठा के हिम्मतनगर शहर के छपरिया इलाके में अतिक्रमण को हटाने के लिए बुल्डोजरों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक विशाल वाघेला ने कहा,‘‘ नगरनिगम ने छपरिया इलाके में अतिक्रमण ढहाने का काम शुरु कर दिया है, यह स्थान उस जगह के निकट है जहां रामनवमी पर सांप्रदायिक हिंसा हुई थी। क्षेत्र में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की गयी है।’’ गौरतलब है कि दस अप्रैल को छपरिया इलाके में उस वक्त हिंसा हुई थी जब दो सुमदाय के लोगों ने एक दूसरे पर पथराव किया। इन घटनाओं में कुछ लोग घायल हो गए थे।

ये भी पढ़ें- हनुमान चालीसा मामला: एक्शन में गृह मंत्रालय, नवनीत राणा की गिरफ्तारी और बदसलूकी को लेकर उद्धव सरकार से मांगी रिपोर्ट

संबंधित समाचार