नैनीताल: डीएम ने कोविड वैक्सीनेशन की धीमी गति पर जताई नाराजगी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

 नैनीताल, अमृत विचार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनपद में कोविड वैक्सीनेशन की धीमी गति पर नाराजगी जताई है। उन्होंने सभी तहसीलों में 100% वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं। डीएम गर्ब्याल ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए स्वास्थ्य व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जिले में वैक्सीनेशन की …

 नैनीताल, अमृत विचार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने जनपद में कोविड वैक्सीनेशन की धीमी गति पर नाराजगी जताई है। उन्होंने सभी तहसीलों में 100% वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए हैं।

डीएम गर्ब्याल ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए स्वास्थ्य व प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने जिले में वैक्सीनेशन की समीक्षा की। उन्होंने जनपद में वैक्सीनेशन की प्रगति को लेकर नाराजगी जाहिर की। डीएम ने हल्द्वानी व रामनगर के एसडीएम को निर्देश दिए कि निजी स्कूलों में पात्र बच्चों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित किया जाए। सीएमओ को निर्देश दिए कि जिले के सभी कोविड केयर सेंटर, ऑक्सीजन प्लांट्स का रखरखाव किया जाए। साथ ही कोरोना महामारी से बचाव के लिए जनता को मास्क पहनने, सामाजिक दूरी बनाने, सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने के लिए प्रेरित किया जाए।

स्कूल में किसी भी बच्चे में कोरोना संक्रमण के लक्षण पाए जाने पर तुरंत आइसोलेट किया जाए। इस दौरान सीडीओ डॉ. संदीप तिवारी, सीएमओ डॉ. भागीरथी जोशी, सीईओ केएस रावत, सभी एसडीएम आदि मौजूद थे।

संबंधित समाचार