Kriti Sanon Photos : रेड वाइन शॉर्ट ड्रेस में कृति सेनन ने फ्लॉन्ट किया कर्वी फिगर, अदाओं पर मर मिटे फैंस

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। फिल्म ‘हीरोपंती’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली कृति सेनन आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं रह गई हैं। इन दिनों वह न सिर्फ फैंस, बल्कि मेकर्स की भी पहली पसंद बनी हुई हैं। कृति ने अपने अभिनय से तो करोड़ों दर्शकों का दिल जीता ही है, साथ ही फैंस उनके …

नई दिल्ली। फिल्म ‘हीरोपंती’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली कृति सेनन आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं रह गई हैं। इन दिनों वह न सिर्फ फैंस, बल्कि मेकर्स की भी पहली पसंद बनी हुई हैं। कृति ने अपने अभिनय से तो करोड़ों दर्शकों का दिल जीता ही है, साथ ही फैंस उनके स्टाइलिश अवतार के दीवाने रहते हैं। कृति ने एक बार फिर से अपनी लेटेस्ट फोटोज शेयर कर फैंस के दिलों में खलबली मचा दी है।

हाल ही में कृति ने अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर कीं हैं, जिनमें वह बेहद हॉट एंड गॉर्जियस लग रहीं हैं। तस्वीरों से लोगों के लिए नजरें हटाना मुश्किल हो गया है। कृति को रेड वाइन बेहद शॉर्ट ड्रेस पहने देखा जा सकता है।

लुक को कंप्लीट करने के लिए उन्होंने स्मोकी मेकअप किया है और बालों को खुला छोड़ा है। थोड़ा और ग्लैमरस दिखने के लिए उन्होंने ब्लैक हाई हील्स पेयर की हैं।

कृति तस्वीरें में अलग-अलग पोज देती दिखाई दे रही हैं। लोग एक बार से कृति के हॉट अवतार के दीवाने हो गए हैं।

कृति सेनन की तस्वीरों पर फैंस दिल खोलकर लाइक और कमेंट्स करते नजर आ रहे हैं। कई यूजर्स ने फायर और हार्ट इमोटिकॉन शेयर किए हैं। एक यूजर ने कमेंट किया, “you are looking beautiful ??????.” दूसरे फैन ने लिखा, “Gorgeous ❤️?.”

वर्क फ्रंट की बात करें तो कृति हाल ही में फिल्म ‘बच्चन पांडे’ में दिखाई दी थीं। अब कृति जल्द ही फिल्म ‘गणपत’ में नजर आएंगी।

ये भी पढ़ें : Nusrat Jahan Photos : ट्रांसपेरेंट साड़ी पहनकर नुसरत जहां ने शरमाते हुए दिए गजब पोज, फैंस बोले- ‘looking so beautiful’

संबंधित समाचार