खटीमा: शारदा नदी का जलस्तर गिरा, बिजली उत्पादन धड़ाम
खटीमा, अमृत विचार। हिमालयी नदियों का जल स्तर कम होने का असर बिजली उत्पादन में पड़ना जारी है। अकेले लोहियाहेड पावर हाउस में मंगलवार को पानी मिलने से 45 की क्षमता पर 26 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो पाया। फिलहाल यहां दो टरबाइनें ही चल पा रही हैं। शारदा नदी में जल स्तर न्यूनतम 7,877 …
खटीमा, अमृत विचार। हिमालयी नदियों का जल स्तर कम होने का असर बिजली उत्पादन में पड़ना जारी है। अकेले लोहियाहेड पावर हाउस में मंगलवार को पानी मिलने से 45 की क्षमता पर 26 मेगावाट बिजली का उत्पादन हो पाया। फिलहाल यहां दो टरबाइनें ही चल पा रही हैं।
शारदा नदी में जल स्तर न्यूनतम 7,877 क्यूसेक दर्ज हुआ। इस पर शारदा नहर से पावर हाउस को 7,353 क्यूसेक ही पानी मिल पाया। बारिश का क्रम शुरू होने पर ही नदी का जलस्तर बढ़ने की संभावना जताई गई है। लोहियाहेड पावर हाउस के डीजीएम महकार सिंह ने बताया कि फिलहाल दो टरबाइनें ही चल पा रही हैं।
