ललितपुर: भयंकर सड़क हादसे में छह लोगों की मौत, कई घायल
लखनऊ। ललितपुर जिले में मंगलवार की शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, भयंकर सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, कई लोग घायल हो गए। घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को घायलों का समुचित इलाज कराने के निर्देश …
लखनऊ। ललितपुर जिले में मंगलवार की शाम एक बड़ा सड़क हादसा हो गया, भयंकर सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, कई लोग घायल हो गए। घटना को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया है। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को घायलों का समुचित इलाज कराने के निर्देश दिए हैं।
सूत्रों के अनुसार घटना महरौनी रोड कीी है। मड़ावरा की ओर जा रही एक बस के सामने एक बाइक सवार आ गया, जिसे बचाने के चक्कर में बस पुलिया तोड़कर खाईं में जा गिरी, जिससे छह लोगों की मौत हो गई. वहीं, 36 से अधिक लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। अधिकारी भी घटना स्थल की ओर रवाना हो गए।
मुख्यमंत्री ने दिए अधिकारियों का दिशा निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ललितपुर सड़क हादसे पर गहरा शोक प्रकट किया है। सीएम ऑफिस की ओर से ट्वीट कर कहा गया, सीएम योगी ने जनपद ललितपुर में यात्री बस पलटने की दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए अधिकारियों को घायलों का उचि ईलाज कराने की बात कही है।
