हल्द्वानी: एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। कांग्रेस की एक महिला नेत्री ने एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर पूर्व जिलाध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पीड़िता ने मुखानी थाना पुलिस को सौंपी तहरीर में आरोप लगाते हुये बताया कि उसके पति की तबीयत …

हल्द्वानी, अमृत विचार। कांग्रेस की एक महिला नेत्री ने एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर पूर्व जिलाध्यक्ष के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

पीड़िता ने मुखानी थाना पुलिस को सौंपी तहरीर में आरोप लगाते हुये बताया कि उसके पति की तबीयत खराब रहती है। वर्ष 2018 में एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष तरुण साह ने उसके पति की बीमारी का फायदा उठाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर लोकलाज का डर दिखाकर बार-बार दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता का दावा है कि वर्ष 2019 में उसने तरुण साह के बच्चे को जन्म दिया।

पीड़िता का आरोप है कि जब उसने तरुण से शारीरिक संबंध बनाने से इंकार किया तो उसने उसे समाज व परिवार में बदनाम करने की कोशिश की। आरोप यह भी है कि तरुण साह ने उसको व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। बाद में तंग आकर उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत की। एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी तरुण साह के खिलाफ दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

संबंधित समाचार