हरदोई: तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवारों को मारी टक्कर, एक की मौत दो घायल
हरदोई। मल्लावां-गौसगंज रोड पर गोसवा नहर पुल पर तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवारों को टक्कर मारते हुए कुचल दिया। हादसे में रिश्तेदारी में गए एक साइकिल सवार की मौत हो गई। जबकि दो साइकिल सवार बुरी तरह जख्मी हो गए। पुलिस ने हादसे की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। बताते है कि माधौगंज थाने …
हरदोई। मल्लावां-गौसगंज रोड पर गोसवा नहर पुल पर तेज रफ्तार कार ने साइकिल सवारों को टक्कर मारते हुए कुचल दिया। हादसे में रिश्तेदारी में गए एक साइकिल सवार की मौत हो गई। जबकि दो साइकिल सवार बुरी तरह जख्मी हो गए। पुलिस ने हादसे की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है।
बताते है कि माधौगंज थाने के जलिहापुर निवासी 35 वर्षीय धीरेंद्र कुमार अपनी रिश्तेदारी में मल्लावां कोतवाली के गोसवा गांव में राजेंद्र के यहां गया हुआ था। बताया गया है बुधवार को वह साइकिल पर सवार होकर गोसवा नहर पर जा रहा था। इसी बीच रास्ते में पीछे से तेज़ रफ्तार में आ रही कार ने उसे टक्कर मारते हुए आगे चल रहे साइकिल सवार बीकापुर निवासी आरिफ व वारिस को टक्कर मार दी। इस हादसे में धीरेंद्र की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
जबकि आरिफ व वारिस दोनों बुरी तरह ज़ख्मी हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सीएचसी पर भर्ती कराया गया है। हादसे की खबर सुनते ही वहां आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को अपने कब्ज़े में ले कर हादसे की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। इस बारे में मल्लावां कोतवाली के एसएचओ सुनील सिंह ने बताया है कि कार के बारे में पुलिस छानबीन कर रही है। तहरीर आते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें:-कौशांबी में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आकर बाइक सवार तीन किशोरों की दर्दनाक मौत
