जहांगीरपुरी हिंसा मामले में एक आरोपी बंगाल से गिरफ्तार
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने राजधानी के जहांगीरपुरी हिंसा मामले के संबंध में एक आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। गिरफ्तार किया गया आरोपी जहांगीरपुरी में 16 अप्रैल को हनुमान जयंती यात्रा के दौरान दो गुटों के बीच हुई हिंसा के सिलसिले में …
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने राजधानी के जहांगीरपुरी हिंसा मामले के संबंध में एक आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार किया है। सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। गिरफ्तार किया गया आरोपी जहांगीरपुरी में 16 अप्रैल को हनुमान जयंती यात्रा के दौरान दो गुटों के बीच हुई हिंसा के सिलसिले में वांछित था।
हिंसा में आठ पुलिस वालों सहित नौ लोग घायल हो गये थे। सूत्रों ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को ढूंढने के लिए कई जगह छापेमारी की थी। अंतत: पुलिस ने फरीद नाम के आरोपी को पश्चिम बंगाल में गिरफ्तार किया। इससे पहले दिन में पुलिस ने हिंसा के दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया था। अब तक जहांगीरपुरी हिंसा मामले में दो नाबालिगों सहित 30 लोग गिरफ्तार किये जा चुके हैं।
इसे भी पढ़ें- दिल्ली: NCB ने शाहीन बाग में मारा छापा, 50 किलो हेरोइन के साथ 47 किलो संदिग्ध पदार्थ बरामद
