अक्षय कुमार ने शेयर की ‘Ram Setu’ की पहली झलक, जानें कब होगी फिल्म रिलीज
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्में हर साल एक या उससे ज्यादा फिल्में रिलीज होती है। इसी तरह अब जल्द ही फैंस का इंतजार होगा पूरा क्योंकि जल्द ही अक्षय कुमार की फिल्म ‘राम सेतु’ बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। फिल्म ‘राम सेतु’ से जुडी अक्षय कुमार ने एक झलक सोशल मीडिया …
मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की फिल्में हर साल एक या उससे ज्यादा फिल्में रिलीज होती है। इसी तरह अब जल्द ही फैंस का इंतजार होगा पूरा क्योंकि जल्द ही अक्षय कुमार की फिल्म ‘राम सेतु’ बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है।
फिल्म ‘राम सेतु’ से जुडी अक्षय कुमार ने एक झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसे देख कर फैंस का उत्साह बढ़ गया है। इसके साथ ही अक्षय कुमार ने बताया कि फिल्म ‘राम सेतु’ की रिलीजिंग डेट भी आउट कर दि है।
शेयर किया ‘राम सेतु’ का पोस्टर
अक्षय कुमार ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक तस्वीर शेयर की है। इसमें आप देख सकते हैं कि अक्षय कुमार अपने हाथों में मसाल लिए नजर आ रहे हैं। उनके साथ जैकलीन फर्नांडिस और सत्यदेव नजर आ रहे हैं। तीनों को देखकर ऐसा लग रहा है कि वह कुछ देखकर हैरान हो गए हैं। अक्षय कुमार ने इस तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा है, ‘राम सेतु की दुनिया को एक झलक। दिवाली 2022 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।’
सिनेमाघरों के साथ ओटीटी पर भी होगी रिलीज
अभिषेक शर्मा के डायरेक्शन में बन रही फिल्म ‘राम सेतु’ में अक्षय कुमार, जैकलीन फर्नांडिस के अलावा नुसरत भरूचा भी हैं। आपको बतादें कि फिल्म ‘राम सेतु’ सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी रिलीज होगी।
अक्षय कुमार के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह फिल्म ‘राम सेतु’ के अलावा फिल्म ‘रक्षा बंधन’, ‘पृथ्वीराज’, ‘सेल्फी’, ‘मिशन सिंड्रेला’ और फिल्म ‘ओएमजी 2’ में काम करते दिखाई देंगे।
यह भी पढ़ें-बच्चन पांडे फ्लॉप होने पर अक्षय कुमार का छलका दर्द, कहा- द कश्मीर फाइल्स ने…
