बहराइच: बिजली कटौती से परेशान जरवल के व्यापारियों ने अवर अभियंता को सौंपा ज्ञापन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले में भीषण गर्मी में बिजली कटौती हो रही है। इससे हर वर्ग परेशान है। शुक्रवार को जरवल के व्यापारियों ने अवर अभियंता को ज्ञापन देकर बिजली कटौती बंद किए जाने की मांग की है। तराई के बहराइच जनपद में अघोषित बिजली कटौती विद्युत उपभोक्ताओं को परेशान किए हैं। बिजली विभाग की ओर से …

बहराइच। जिले में भीषण गर्मी में बिजली कटौती हो रही है। इससे हर वर्ग परेशान है। शुक्रवार को जरवल के व्यापारियों ने अवर अभियंता को ज्ञापन देकर बिजली कटौती बंद किए जाने की मांग की है।

तराई के बहराइच जनपद में अघोषित बिजली कटौती विद्युत उपभोक्ताओं को परेशान किए हैं। बिजली विभाग की ओर से रात और दिन में बिजली कटौती की जा रही है। रात में बिजली कटौती होने से लोगों की रात की नींद हराम है। वहीं दिन में बिजली कटौती से व्यापार पर असर पड़ रहा है।

गर्मी में लोग परेशान हैं। जरवल में 24 घंटे में महज आठ से 10 घंटे ही बिजली मिल रही है। शुक्रवार को जरवल व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता की अगुवाई में अभिजीत गुप्ता, कमल अहमद, सब्बू अंसारी, कमाल अहमद आदि ने अवर अभियंता दिनेश सिंह को ज्ञापन सौंपकर अघोषित कटौती रोकने की मांग की है।

पढ़ें- बाजपुर: बिजली कटौती को लेकर यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्यमंत्री का फूंका पुतला

संबंधित समाचार