अयोध्या: टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, लाखों का हुआ नुकसान
अयोध्या। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बालापुर में गुरुवार की देर शाम टेंट हाउस के गोदाम में अज्ञात कारणों से लगी आग से करीब पांच लाख का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी एक घंटा देरी से पहुंची तब तक लोग बाल्टी से पानी डालकर आग पर काबू पा चुके थे। पीड़ित …
अयोध्या। थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत बालापुर में गुरुवार की देर शाम टेंट हाउस के गोदाम में अज्ञात कारणों से लगी आग से करीब पांच लाख का सामान जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी एक घंटा देरी से पहुंची तब तक लोग बाल्टी से पानी डालकर आग पर काबू पा चुके थे।
पीड़ित ग्राम पंचायत निवासी केदारनाथ वर्मा गांव के बालापुर कूरी पुरुषोत्तमपुर मार्ग पर मकान बनाकर टेंट हाउस का कारोबार करते हैं। पीड़ित ने बताया कि गुरुवार को देर शाम करीब साढ़े 6 बजे वह टेंट हाउस के गोदाम पर ताला लगाकर बालापुर चौराहे पर चले गये।
इस दौरान गांव के सुरेश तिवारी उसी रास्ते से अपने घर जा रहे थे। उन्होंने देखा कि टेंट हाउस के गोदाम से धुंआ और लपटें निकल रही थीं, जिसकी जानकारी फोन से दिया। अग्निकांड की जानकारी होने पर जब वहां पर पहुंचा और ताला खोल कर देखा तो आग ने विकराल रूप धारण कर लिया था। इसकी जानकारी पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी। हल्ला-गुहार सुनकर सैकड़ों ग्रामीण इकट्ठा हो गए।
इसके बाद बगल में लगे इंजन को चलाया गया। लोग बाल्टी में पानी लेकर आग पर काबू करने के प्रयास में जुट गये। बताया गया कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी करीब एक घंटा बाद पहुंची। इस अग्निकांड में 75 वीआईपी कुर्सी, 100 फाइबर की कुर्सी, 400 गद्दा, 70 चारपाई, टेंट, बड़ी-बड़ी पल्ली, कपड़े का पर्दा सहित करीब 5 लाख रुपये का सामान जलकर राख हो गया। लेखपाल प्रेम बहादुर वर्मा ने शुक्रवार को सुबह पहुंचकर क्षति का आकलन किया।
पढ़ें- छत्तीसगढ़: नक्सलियों ने सड़क निर्माण कार्य में लगे तीन वाहनों को किया आग के हवाले
