हल्द्वानी: टीका लगवाने को बच्चों ने दो घंटे किया इंतजार, सीएमओ से शिकायत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जहां एक ओर स्वास्थ्य विभाग बच्चों के टीकाकरण को लेकर दावे कर रहा है। वहीं, स्कूलों में वैक्सीनेशन के लिए बैठे बच्चों को घंटों टीम का इंतजार करना पड़ रहा है। टीम के देर से आने पर बच्चों को परेशानी हो रही है। पिछले दिनों प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग व स्कूल …

हल्द्वानी, अमृत विचार। जहां एक ओर स्वास्थ्य विभाग बच्चों के टीकाकरण को लेकर दावे कर रहा है। वहीं, स्कूलों में वैक्सीनेशन के लिए बैठे बच्चों को घंटों टीम का इंतजार करना पड़ रहा है। टीम के देर से आने पर बच्चों को परेशानी हो रही है।

पिछले दिनों प्रशासनिक अधिकारियों ने स्वास्थ्य विभाग व स्कूल प्रबंधकों की बैठक लेकर वैक्सीनेशन में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। शुक्रवार को देवलचौड़ स्थित निजी स्कूल में बच्चों के टीकाकरण के लिए सुबह 10 बजे का समय तय किया गया था। इसके लिए अभिभावक भी पहुंचे थे।

बताया गया कि टीम करीब दो घंटे देरी से पहुंची। इस बीच भीषण गर्मी में अभिभावक जहां पेड़ के नीचे बैठे दिखे वहीं बच्चों की पढ़ाई भी प्रभावित हुई। टीम के देरी से पहुंचने पर अभिभावकों ने रोष जताया है। इस संबंध में सीएमओ से भी फोन पर शिकायत की गई।

एसीएमओ डॉ. रश्मि पंत ने बताया कि वैक्सीनेशन के लिए टीमें बनाई गई हैं, प्रतिदिन पांच स्कूलों में वैक्सीन लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि आमजन को परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।

संबंधित समाचार