रामनगर: हाथी ने तोड़ी पेयजल लाइन, पानी को तरसे लोग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामनगर, अमृत विचार। रामनगर वन प्रभाग कोसी रेंज के बांगाजाला के अंतर्गत पड़ने वाली जल संस्थान की पाइप लाइन को जंगल से आये हाथी ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे नगर में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो गई। जल संस्थान के प्रभारी ईई मनोज कुमार गंगवार ने बताया कि बीते गुरुवार को जल संस्थान के प्लांट बांगाजाला …

रामनगर, अमृत विचार। रामनगर वन प्रभाग कोसी रेंज के बांगाजाला के अंतर्गत पड़ने वाली जल संस्थान की पाइप लाइन को जंगल से आये हाथी ने क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे नगर में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हो गई।

जल संस्थान के प्रभारी ईई मनोज कुमार गंगवार ने बताया कि बीते गुरुवार को जल संस्थान के प्लांट बांगाजाला में हाथी ने लाइन क्षतिग्रस्त कर दी थी। शुक्रवार को लाइन की मरम्मत कर आपूर्ति सामान्य कर दी गई।

संबंधित समाचार