काशीपुर: रोडवेज बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, हालत गंभीर
काशीपुर, अमृत विचार। रोडवेज बस की टक्कर से एक राइस मिल कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जसपुर क्षेत्र में बैलजुड़ी मोड पर रोडवेज बस की चपेट में आकर राइस मिल कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को गंभीर …
काशीपुर, अमृत विचार। रोडवेज बस की टक्कर से एक राइस मिल कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जसपुर क्षेत्र में बैलजुड़ी मोड पर रोडवेज बस की चपेट में आकर राइस मिल कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को गंभीर हालत में उपचार के लिए मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने रोडवेज बस को कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद बस चालक फरार हो गया।
खड़कपुर देवीपुरा निवासी नरेश कुमार जसपुर रोड स्थित एक राइस मिल में काम करता है। शुक्रवार की सुबह करीब सवा 8 बजे वह बाइक पर सवार होकर डयुटी जा रहा था। जसपुर रोड बैलजूड़ी मोड़ के पास टनकपुर रोडवेज डिपो की बस ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मुरादाबाद रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। उधर, चालक मौका पाकर बस छोड़कर फरार हो गया है।
