35 साल के हुए ‘हिटमैन’, रोहित शर्मा की वाइफ रितिका ने इस अंदाज में किया बर्थडे विश…देखें खूबसूरत तस्वीरें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। भारत के दिग्गज बल्लेबाज और तीनों फॉर्मेट के क्रिकेट कप्तान रोहित शर्मा आज यानी 30 अप्रैल को अपना 35 वां जन्मदिन मना रहे हैं। फैंस अपने चहेते कप्तान को दिल खोलकर जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। वहीं रोहित शर्मा की वाइफ रितिका सजदेह ने भी उनके लिए प्यार भरा मैसेज लिखा है …

नई दिल्ली। भारत के दिग्गज बल्लेबाज और तीनों फॉर्मेट के क्रिकेट कप्तान रोहित शर्मा आज यानी 30 अप्रैल को अपना 35 वां जन्मदिन मना रहे हैं। फैंस अपने चहेते कप्तान को दिल खोलकर जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। वहीं रोहित शर्मा की वाइफ रितिका सजदेह ने भी उनके लिए प्यार भरा मैसेज लिखा है और खूबसूरत तस्वीरें भी पोस्ट की हैं, जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

रोहित शर्मा की पत्नी रितिका ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर रोहित को जन्मदिन की बधाई दी। रितिका ने कैप्शन में लिखा,”जन्मदिन मुबारक हो रोहित, सैमी और मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं। हमारे Hakuna Matata बनने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया…’

इसके साथ ही रितिका ने रोहित के साथ अपनी पांच तस्वीरें शेयर की है, जिसमें रोहित कभी अपनी बेटी को गले लगाते, तो कभी रितिका और सैमी के साथ मूवी नाईट इंजॉय करते नजर आ रहे हैं।

इन तस्वीरों में रोहित शर्मा मुंबई इंडियन की जर्सी पहने अपनी बेटी को गोद में उठाए नजर आ रहे हैं। तो वहीं, दूसरी फोटो में रोहित अपनी वाइफ के साथ ट्विन इन करते स्टाइलिश पोज दे रहे हैं।

बता दें कि रोहित ने अपनी इवेंट मैनेजर रितिका सजदेह और से 2015 में शादी की थी। दोनों की की बेटी समायरा है। जिनकी तस्वीरें आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है।

वहीं आईपीएल में रोहित की फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने भी ट्वीट कर रोहित को जन्मदिन की बधाई दी।

मुंबई इंडियंस टीम ने अब तक आठ मैच खेले और सभी में उसे हार का सामना करना पड़ा है। रोहित ने अपनी ही कप्तानी में मुंबई टीम को सबसे ज्यादा पांच बार आईपीएल खिताब जिताया है, लेकिन इस बार उनकी टीम प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो गई है। अब प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें बेहद कम हैं।

ये भी पढ़ें : IPL 2022, PBKS vs LSG: क्रुणाल पांड्या ने की घातक गेंदबाजी, लखनऊ ने पंजाब को 20 रनों से किया पराजित

 

संबंधित समाचार