गौतम बुद्ध नगर: अवैध मजारों के खिलाफ विहिप ने खोला मोर्चा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गौतम बुद्ध नगर। जिले के नोएडा में बड़े पैमाने पर बढ़ती मजारों के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने अब मोर्चा खोल दिया है और प्रशासन को चेतावनी दी है कि शहर में तेजी से कुकुरमुत्तों की तरह जगह जगह उग रहीं अवैध मजारों को यदि नहीं हटाया गया तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। विहिप …

गौतम बुद्ध नगर। जिले के नोएडा में बड़े पैमाने पर बढ़ती मजारों के खिलाफ विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने अब मोर्चा खोल दिया है और प्रशासन को चेतावनी दी है कि शहर में तेजी से कुकुरमुत्तों की तरह जगह जगह उग रहीं अवैध मजारों को यदि नहीं हटाया गया तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।

विहिप के मेरठ प्रांत के मंत्री डॉ राज कमल गुप्ता ने नोएडा प्रशासन से कहा कि नोएडा में बहुत तेजी से कुकुरमुत्तों की तरह जगह-जगह अवैध मजारों का निर्माण हो रहा है। यदि इन अवैध ढांचों को अविलंब नहीं हटाया गया तो हम राज्यव्यापी आंदोलन के लिए मजबूर होंगे।

डॉ. गुप्ता ने ऐसे तत्वों को पुलिस के संरक्षण का होने का इशारा करते हुए कहा कि इन्हीं मजारों के सम्बंध में नोएडा प्राधिकरण एवं नोएडा के जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर लौटते हुए विहिप पदाधिकारियों पर सेक्टर 39 के थाने के बाहर कुछ लोगों ने विहिप बजरंगदल कार्यकर्ताओं पर जान लेवा हमले का प्रयास किया गया।

जो सादा वेशधारी थे जिन्हें पुलिस ने बाद में अपने कर्मचारी बताया, फिर भी विहिप कार्यकर्ताओं को झूठे मामले में फंसाने का दुष्प्रयास किया गया, जो बेहद निंदनीय और नोएडा पुलिस प्रशासन की छवि को धूमिल करने वाला है।

विहिप नेता ने कहा कि हमारी मांग है कि छाती पर रिवॉल्वर तानकर थाने के सामने जान से मारने की सरेआम धमकी देने वाले पुलिसकर्मी को अविलम्ब गिरफ्तार कर कार्यकर्ताओं पर झूठे मामले मढ़ने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाए।
साथ ही सभी मुकदमे वापस लिए जाएं।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस मामले में कोई ढिलाई बरती गई तो विहिप-बजरंगदल के कार्यकर्ता सम्पूर्ण हिन्दू समाज के साथ राज्यव्यापी आंदोलन को मजबूर होंगे।

पढ़ें-बहराइच: जनसुनवाई कार्यक्रम में DM और SP ने सुनी समस्याएं, कहा- थाने पर आने वाली समस्या का हो निस्तारण

संबंधित समाचार