स्वच्छता के ग्राफ में शीर्ष पर होगा अयोध्या: मेयर ऋषिकेश उपाध्याय
अयोध्या। मेयर ऋषिकेश उपाध्याय शनिवार को निगम के अधिकारियों के साथ बृहस्पति कुंड का निरीक्षण करने पहुंचे। समस्त मोहल्ले व गलियों में जन समस्याएं देख उनका पारा हाई हो गया। उन्होंने अफसरों से तत्काल सभी खामियां दूर करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान अव्यवस्थित नालियों को ठीक करने को भी कहा। मेयर ने कहा …
अयोध्या। मेयर ऋषिकेश उपाध्याय शनिवार को निगम के अधिकारियों के साथ बृहस्पति कुंड का निरीक्षण करने पहुंचे। समस्त मोहल्ले व गलियों में जन समस्याएं देख उनका पारा हाई हो गया। उन्होंने अफसरों से तत्काल सभी खामियां दूर करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अव्यवस्थित नालियों को ठीक करने को भी कहा। मेयर ने कहा कि अयोध्या नगर पालिका अब नगर निगम अयोध्या हो चुका है और हमारा लक्ष्य नगर निगम अयोध्या को स्वच्छता के ग्राफ में सबसे ऊपर लाना है, जिसके लिए हम निरंतर प्रयास कर रहे हैं। ऋषिकेश ने कहा कि बहुत जल्द ऐसा समय आएगा की विदेशों के लोग घूमने के लिए अयोध्या को चुना करेंगे, क्योंकि यह मनमोहक नगरी है।
इस दौरान अपर नगर आयुक्त सच्चिदानंद सिंह, अपर नगर आयुक्त अंकिता शुक्ला, सहायक नगर आयुक्त एमएन झा व पार्षद हरीराम के अलावा कई कर्मचारी मौजूद थे।
पढ़ें-गौतम बुद्ध नगर: अवैध मजारों के खिलाफ विहिप ने खोला मोर्चा
