हल्द्वानी: पड़ोसी ने दिखाई दबंगई, जेसीबी से ढहा दी नीव, रिपोर्ट दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। निर्माणाधीन मकान को रास्ता बता कर एक युवक ने जेसीबी चलवा कर नींव ढहा दी। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। न्यू फ्रैंड्स कालोनी डहरिया में रहने वाले अमित शर्मा पुत्र विजय कुमार शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनकी करायल …

हल्द्वानी, अमृत विचार। निर्माणाधीन मकान को रास्ता बता कर एक युवक ने जेसीबी चलवा कर नींव ढहा दी। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

न्यू फ्रैंड्स कालोनी डहरिया में रहने वाले अमित शर्मा पुत्र विजय कुमार शर्मा ने पुलिस को बताया कि उनकी करायल जौलासाल में जमीन है। जिस पर उन्होंने मकान का निर्माण कार्य शुरू कराया था और नींव भरी जा चुकी थी। इसी बीच बीती 14 अप्रैल को छड़ालय सुयाल निवासी मोहित कांडपाल पुत्र जगदीश चंद्र कांडपाल जेसीबी लेकर मौके पर पहुंचा और नींव ढहा दी।

सूचना पर पहुंचे अमित ने जब इसका विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज शुरू कर दी। इलाकाई लोगों के जमा होने पर मोहित मौके से फरार हो गया। जिसके बाद अमित ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली।

मामले में अमित का कहना है कि उनकी जमीन के ठीक पीछे मोहित की जमीन है। मोहित का कहना था कि अमित उनके प्लाट को आने वाले रास्ते पर निर्माण करा रहा था। जिसकी वजह से उसने ये कदम उठाया। हालांकि मोहित का कहना था कि अगर अमित सही था तो उसे कानूनी तौर पर मसले का हल निकालना चाहिए था।

संबंधित समाचार