मुक्तेश्वर और धारी में हुई झमाझम बारिश, हल्द्वानी में इंतजार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। पहाड़ों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। हालांकि अभी मैदानी इलाकों में बारिश होने का इंतजार है। फिलहाल राज्य के पांच पहाड़ी जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी है। शनिवार की रात को नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर और धारी में …

हल्द्वानी, अमृत विचार। राज्य में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। पहाड़ों में बारिश का दौर शुरू हो गया है। हालांकि अभी मैदानी इलाकों में बारिश होने का इंतजार है। फिलहाल राज्य के पांच पहाड़ी जिलों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी है।

शनिवार की रात को नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर और धारी में बारिश हुई। इससे यहां बढ़ रहे तापमान से थोड़ी निजात मिली है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। पिथौरागढ़, बागेश्वर, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग और चमोली जिले में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। कई स्थानों पर बारिश भी हो रही है। जिससे पहाड़ों में तापमान में कमी आ रही है और साथ ही वनाग्नि से भी निजात मिल रही है।

इधर, हल्द्वानी में शनिवार को भीषण गर्मी का दौर जारी रहा। पहाड़ों में हो रही बारिश का शहर के तापमान में कोई असर नहीं पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार मैदानी इलाकों में दो मई के बाद बारिश होने के आसार हैं। राज्य में पश्चिमी विक्षोभ अगले सात दिनों तक बना रहेगा।

अधिकतम तापमान में गिरावट के आसार
राज्य में इन दिनों अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री ज्यादा चल रहा है। साथ ही नदी और नौले भी सूख रहे हैं। इस बार पश्चिमी विक्षोभ 28 अप्रैल से सक्रिय हो गया है। अनुमान है कि यह सात मई तक सक्रिय रहेगा। लगातार नौ दिनों तक पश्चिमी विक्षोभ का सक्रिय होना काफी राहत भरा है।

राज्य में पांच जिलों में बारिश होने का अलर्ट है। आने वाले दिनों में अन्य स्थानों में बारिश होने के आसार हैं। जल्द ही मैदानी इलाकों में भी बारिश हो सकती है।-विक्रम सिंह, निदेशक, मौसम विज्ञान केंद्र, अल्मोड़ा

संबंधित समाचार